{"_id":"00371fd9c08552eb3b43d9b6bbac87ac","slug":"ammunition-urban-primary-health-center-opened-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला गया
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 02 Sep 2015 05:20 PM IST
विज्ञापन
शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला ऊंची भूड़ स्थित डॉ. मूलचंद मिश्रा के आवास में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला गया है। फिलहाल परेली में तैनात चिकित्सक डॉ. गनेश कुमार को यहां की जिम्मेदारी दी गई। संविदा डॉक्टर के लिए आवेदन मिलते ही यहां चिकित्सक की नियुक्ति की जाएगी।
एनयूएचएम के नोडल अधिकारी डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि इस अस्पताल का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र की मलिन बस्तियों में रहने वाले कमजोर लोगों को इलाज की सुविधा देना है। यहां पर फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, एएनएम, वार्ड ब्वाय, स्वीपर कम चौकीदार और वार्ड आया पदों पर नियुक्ति हो गई है। किसी एमबीबीएस का आवेदन न आने के कारण डॉक्टर की संविदा पर नियुक्ति नहीं हो सकी है। इस नियुक्ति के होने तक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परेली के चिकित्सक डॉ. गनेश कुमार यहां का कार्यभार संभालेंगे।