फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   allegation of gang rape

युवती ने दो लोगों पर लगाया गैंगरेप का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 30 Dec 2015 12:04 AM IST
ख्ामरिया
ख्ामरिया Updated Wed, 30 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
allegation of gang rape
पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात 11 बजे दलित युवती
विज्ञापन
लघुशंका गई थी। आरोप है कि उसके साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया। मामले की तहरीर चौकी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि धारा 376 और हरिजन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण बुधवार को कराया जाएगा।
पुलिस चौकी खमरिया के एक गांव  निवासी 18 वर्षीय दलित युवती सोमवार की रात करीब 11 बजे लघुशंका को घर के लिए बाहर निकली थी। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही भगौती यादव और राजकिशोर ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों युवक उसे घर के पीछे खंडहर में ले गए और चार घंटे तक बंधक बनाकर बलात्कार किया। युवती के न लौटने पर घर वाले उसकी खोजबीन करने लगे। करीब चार घंटे बाद युवती मिली, जिसने अपनी सारी आपबीती घर वालों को सुनाई। घर वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खमरिया चौकी प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया मामले में तहरीर के आधार पर दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed