{"_id":"677d6c0baec89041e1016542","slug":"alert-regarding-hmpv-virus-special-attention-on-children-and-elderly-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-136692-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एचएमपीवी वायरस को लेकर अलर्ट, बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एचएमपीवी वायरस को लेकर अलर्ट, बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष नजर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारत में एचएमपीवी वायरस की दस्तक के बाद जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही आयुष्मान मंदिरों के डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ को अलर्ट किया गया गया, ताकि अगर ऐसा कोई मामला आता है तो उसकी निगरानी की जा सके। छोटे बच्चे और बुजुर्गों को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं।
सर्दियों के मौसम में निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है, जिसकी चपेट में बुजुर्गों और पांच साल से कम उम्र के बच्चे ज्यादा आते हैं। हालांकि जिले में अभी तक इस तरह का मामला नहीं सामने आया है। एचएमपीवी सांस संबंधी बीमारी पैदा करने वाला वायरस है। वैसे तो यह आयु वर्ग के लोगों के लिए दिक्कतें पैदा कर सकता है, लेकिन बच्चों और बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से इनमें ज्यादा खतरा रहता है।
सर्दी में अमूमनजुकाम, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहने आदि समस्या के मरीज बढ़े हैं। एचएमपीवी भी इसी तरह के लक्षण पैदा करने वाला एक वायरस है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है कि जिले में इस वायरस से संबंधित कोई भी मामला नहीं आया है। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि एचएमपीवी वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। संवाद