फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused of beating a father and daughter on the road for protesting against teasing

Lakhimpur Kheri News: छींटाकशी के विरोध पर पिता-बेटी को रास्ते में पीटने का आरोप

Sat, 19 Sep 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 19 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Accused of beating a father and daughter on the road for protesting against teasing
महेवागंज/फूलबेहड़। छींटाकशी का विरोध करने पर छात्रा और उसके पिता से मारपीट का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। खाली समय में वह पास के एक कस्बे में सिलाई की कोचिंग करती है।
विज्ञापन

आरोप है कि बेटी को अकेले आते-जाते देख गांव के कुछ युवक टिप्पणी और छींटाकशी करते हैं। बेटी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने विरोध करते हुए पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो युवक रंजिश मानने लगे।
विज्ञापन

बुधवार शाम छात्रा पिता के साथ कोचिंग से घर लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने रास्ता रोककर पिता और बेटी पर हमला कर दिया। लाठी लगने से छात्रा घायल हो गई, जबकि पिता को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को छात्रा माता-पिता के साथ फूलबेहड़ थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की। सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। अपने स्तर से जांच कराई जाएगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed