फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man who tried to resolve a dispute between a couple died after being hit by a stick

Lakhimpur Kheri News: दंपती के बीच झगड़ा सुलझाने गए युवक की लाठी लगने से मौत

Thu, 26 Feb 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 26 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
A young man who tried to resolve a dispute between a couple died after being hit by a stick
मितौली। गांव ओढ़हरा में पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने गए 25 वर्षीय युवक दीपू की सिर पर लाठी लगने से गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे लखनऊ रेफर किया गया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को अवधेश कुमार और उनकी पत्नी के बीच घर में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। शोर-शराबा सुनकर चचेरे भाई दीपू बीच-बचाव के लिए पहुंचे। इस बीच विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में अवधेश ने दीपू के सिर पर लाठी से वार किया। वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गए। परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दीपू को लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एसओ मितौली महेश पाठक ने बताया कि घटना की तहरीर मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed