फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A woman died after being hit by a train near Bhallia Buzurg Gate

Lakhimpur Kheri News: भल्लिया बुजुर्ग फाटक के पास ट्रेन से कटकर महिला की मौत

Sun, 23 Aug 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 23 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
A woman died after being hit by a train near Bhallia Buzurg Gate
गोला गोकर्णनाथ। मैलानी-सीतापुर रेलवे ट्रैक पर भल्लिया बुजुर्ग रेलवे फाटक के पास शनिवार सुबह 9:22 बजे ट्रेन की चपेट में आने से करीब 55 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। शव क्षत-विक्षत होने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

गेटमैन अनुपम कुमार की सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव गोला पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक से शव हटवाकर रेल आवागमन बहाल कराया। ग्रामीणों की मदद से महिला की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन चेहरा न होने के कारण पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

महिला ने पीले रंग की छापेदार साड़ी, बाएं हाथ में लाल और दाएं हाथ में हरे रंग की चूड़ी तथा दोनों पैरों में भूरे रंग की सैंडल पहन रखी थी। उसके बाल घने काले-सफेद रंग के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, महिला सुबह भल्लिया बुजुर्ग प्लेटफाॅर्म पर टहल रही थी। उसके पास दुपट्टा और पॉलीथिन की खाली थैली थी। कुछ देर बाद वह रेलवे ट्रैक पर रजागंज की ओर जा रही थी और रेलवे फाटक से करीब 250 मीटर दूर सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई।
सीओ महक शर्मा ने बताया कि शव क्षत-विक्षत अवस्था में था, इसलिए महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed