फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A tigress and her cubs were seen on the road in Sonaripur

Lakhimpur Kheri News: सोनारीपुर में सड़क पर दिखी बाघिन और उसके शावक

Sat, 09 May 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 09 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
A tigress and her cubs were seen on the road in Sonaripur
दुधवा के सोनारीपुर रेंज में मार्ग पर बैठी बाघिन। स्रोत: सोशल मीडिया
पलियाकलां (खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क की सोनारीपुर रेंज इन दिनों वन्यजीव प्रेमियों के लिए रोमांच का केंद्र बनी हुई है। बृहस्पतिवार को दूसरी शिफ्ट में जंगल सफारी पर निकले मुंबई से आए वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर्स के एक समूह को सड़क पर आराम फरमाती बाघिन दिखाई दी।
विज्ञापन

कुछ दूरी पर उसके दो शावक भी घूमते नजर आए। जंगल के शांत माहौल में यह दृश्य देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। फोटोग्राफर्स के काफिले में शामिल वन्यजीव प्रेमियों ने तुरंत अपने प्रोफेशनल कैमरे और मोबाइल फोन निकाल लिए। बाघिन को कैमरे में कैद करने की होड़ मच गई। इसी दौरान कैमरों की आवाज से बाघिन की नींद में खलल पड़ गया। वह सड़क पर ही उठकर बैठ गई और सतर्क नजर आने लगी। खतरे का आभास होते ही उसके दोनों शावक धीरे-धीरे जंगल की झाड़ियों में ओझल हो गए।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ दुधवा में वन्यजीवों की दिनचर्या में भी बदलाव देखा जा रहा है। ठंडी हवा और पानी की तलाश में बाघ अक्सर वाटर होल के किनारे सुस्ताते दिखाई दे रहे हैं। हाथियों के झुंड भी वाटर होल में जलक्रीड़ा करते नजर आ रहे हैं, जो सैलानियों को आकर्षित कर रहे हैं। दुधवा में बाघों की बढ़ती सक्रियता और वन्यजीवों की सहज मौजूदगी पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed