फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A record of 92.08 lakh saplings planted, 150 plants did not even get land

Lakhimpur Kheri News: 92.08 लाख पौधरोपण का रिकॉर्ड, 150 पौधों को जमीन तक नसीब नहीं

Sat, 18 Jul 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 18 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
A record of 92.08 lakh saplings planted, 150 plants did not even get land
रोपण के लिए आए पौधे नलकूप विभाग परिसर में इस हाल में पड़े मिले। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में 12 जुलाई को ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के तहत एक दिन में रिकॉर्ड 92.08 लाख पौधे रोपने का दावा किया गया, लेकिन नलकूप विभाग को मिले पौधों में से करीब 150 से अधिक को एक सप्ताह बाद भी जमीन नसीब नहीं हुई।
विज्ञापन

रोपने के बजाय इन्हें उपखंड परिसर के मैदान और झाड़ियों में छोड़ दिया गया, जिससे अधिकांश पौधे खराब हो गए। पौधरोपण अभियान से एक दिन पहले नलकूप विभाग को रोपण के लिए 1300 पौधे मिले थे, जबकि कुछ पौधे विभाग ने अपने स्तर से भी मंगवाए थे। अधिकांश पौधे विभिन्न स्थानों पर रोपे गए, लेकिन करीब 150 से अधिक पौधे परिसर में ही पड़े रहे। अभियान वाले दिन रोपे जाने वाले इन पौधों की जिम्मेदारों ने एक सप्ताह तक सुध नहीं ली। जिन पौधों से धरती हरी-भरी होनी थी, वे रोपण के इंतजार में बर्बाद हो गए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पौधों का रोपण कराया जा रहा है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और जिसकी भी लापरवाही मिलेगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed