फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A radio collar was put around the neck of the tigress and she was released in the Dudhwa forest

Lakhimpur Kheri News: बाघिन के गले में रेडियो कॉलर लगाकर दुधवा के जंगल में छोड़ा

Sun, 31 Aug 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 31 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
A radio collar was put around the neck of the tigress and she was released in the Dudhwa forest
बा​घिन के गले में रेडियो कॉलर लगाते पशु चिकित्सक,साथ में एफडी व डीएफओ। स्रोत-वन विभाग।
बांकेगंज। गोला वन रेंज के देबीपुर गांव से पकड़ी गई बरौंछा की हमलावर बाघिन को शुक्रवार रात दुधवा के जंगल में छोड़ दिया गया। गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उसके गले में रेडियो कॉलर लगाया गया है।
विज्ञापन

गोला और मैलानी रेंज की सीमा पर पिछले पांच माह से भी ज्यादा समय से बाघिन सक्रिय थी। इस बीच वह एक बालक समेत 100 से अधिक पालतू पशुओं की जान ले चुकी थी। वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए गोला रेंज के देबीपुर गांव के पास मंगलवार को पिंजरा लगाया और बकरी बांधी।
विज्ञापन

शिकार के लालच में वह बुधवार रात दो बजे लगाए गए पिंजरे में कैद हो गई। निगरानी कर रहे वनकर्मियों की सूचना पर पहुंचे साउथ खीरी डिवीजन के डीएफओ संजय बिश्वाल व रेंजर गोला संजीव तिवारी उसे गोला रेंज जंगल ले गए, जहां बफरजोन के पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें वह स्वस्थ मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) से अनुमति मिलने के बाद जंगल में स्वछंद विचरण के लिए शुक्रवार को उसे दुधवा ले जाया गया। रात नौ बजे आजादी देने से पहले चिकित्सकों ने उसकी सेहत की जांच की। बेहोश करके उसके गले में रेडियो कॉलर लगाया।

यह काम पशु चिकित्सकों और दुधवा टाइगर रिजर्व समेत दक्षिण खीरी वन प्रभाग के अधिकारियों की देखरेख में हुआ।
वहीं, बाघिन के साथ पिंजरे में कैद बकरी की मौत हो गई। इस मौके पर डीटीआर के एफडी डॉ. एच राजामोहन, डीएफओ साउथ संजय बिश्वाल, डीडी दुधवा जगदीश आर, ट्रेनी आईएएस मनीषा धार्वे, वार्डेन दुधवा महावीर सिंह, रेंजर गोला संजीव तिवारी, दुधवा रीतेश पटेल, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ रोहित रवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed