{"_id":"121-73504","slug":"Lakhimpur-73504-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 बच्चों का एमडीएम खा रहे थे 15 विद्यार्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 बच्चों का एमडीएम खा रहे थे 15 विद्यार्थी
Lakhimpur
Updated Tue, 27 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण में हाजिरी 80 की दर्ज मौजूद मिले 15 बच्चे
कहीं शिक्षक गायब, तो कहीं बच्चों की हाजिरी में खेल
बीईओ ने स्कूलों के निरीक्षण में पकड़ी खामियां
बिजुआ/बांकेगंज। बांकेगंज ब्लाक के बघौड़ा में एमडीएम रजिस्टर में 80 बच्चे खाना खा रहे थे, लेकिन स्कूल में 15 बच्चे ही मौजूद नजर आए। एमडीएम के इस खेल से सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी भी वाकिफ हो गए। वहीं बिजुआ ब्लाक के सहसपुर स्कूल में बच्चे 10 मिले, उन्हें भी गुरुजी पढ़ाने की जहमत नहीं कर रहे थे। इसके अलावा पल्हनापुर स्कूल की शिक्षिका भी कई रोज से बगैर अनुमति गायब मिलीं। खंड शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण की रिपोर्ट विभाग को दे दी है।
बांकेगंज और बिजुआ ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग कुमार मिश्रा ने सोमवार को दोनों ब्लाकों के करीब एक दर्जन से अधिक स्कूलाें का आकस्मिक निरीक्षण किया। सबसे पहले बीईओ अनुराग कुमार मिश्रा ने बांकेगंज के हरसिंहपुर और बघौड़ा प्राथमिक स्कूल पहुंचे। बघौड़ा प्राथमिक स्कूल में बच्चे 10 ही उपस्थित थे, लेकिन एमडीएम का रजिस्टर 80 बच्चों के भोजन खाने के दावे कर रहा था। इसके बाद अधिकारी ने बिजुआ ब्लाक के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल पल्हनापुर का दौरा किया, जहां पर शिक्षिका कई दिनों से बगैर अनुमति गायब थीं। वहीं प्राथमिक स्कूल बिचपरी व उच्च प्राथमिक स्कूल सहसपुर पहुंचे, बीईओ को सहसपु र स्कूल में 10 बच्चे मौजूद थे, इसके अलावा बीईओ अनुराग कुमार ने प्राथमिक स्कूल गदियाना, राजगढ़ व उच्च प्राथमिक स्कूल धनतरिया का दौरा किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने अध्यापकों को एमडीएम बनवाने में लापरवाही न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन