{"_id":"121-72788","slug":"Lakhimpur-72788-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दीवार ढहने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची दीवार ढहने से बालक की मौत
Lakhimpur
Updated Sat, 17 Aug 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्ता। मितौली थाना क्षेत्र के गांव टेमरा में बारिश के कुछ देर बाद कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई, इसके मलबे में दबकर नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। इसके साथ ही बकरियां भी मलबे में दबकर मर गईं। जबकि पास में लेटी बालक की मां को मामूली चोटें आई हैं।
टेमरा गांव निवासी सर्वेश कुमार व उनका परिवार बृहस्पतिवार की रात को खाना खाकर लेटा था। रात में हुई बारिश के बाद करीब 11 बजे सर्वेश के घर की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। दीवार के मलबे की चपेट में आकर नौ वर्षीय सुधीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ लेटी उसकी मां को मामूली चोटे आईं। वहीं मलबे की चपेट में आईं दो बकरियां भी मर गईं। हादसे की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।