फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   समस्याओं को लेकर बुलंद की आवाज

समस्याओं को लेकर बुलंद की आवाज

Wed, 13 Mar 2013 05:32 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Wed, 13 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का सम्मेलन
विज्ञापन

पलियाकलां। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के यहां हुए सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने व्याप्त समस्याओं के खिलाफ आवाज बुलंद की और उनके निराकरण की मांग भी। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान प्रभारी सीडीपीओ पर तमाम गंभीर आरोप भी लगाए और तबादले की मांग भी की।
अध्यक्षता और संचालन प्रदेशिक संघ की महामंत्री रीता सिंह और जिलाध्यक्ष सीमा सचान ने किया। इसमें कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान प्रभारी सीडीपीओ पर गंभीर आरोप लगाए। इसके अलावा सम्मेलन में प्रधान और प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर के बाद मानदेय में व्यवस्था को बदलने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि और हाटकुक्ड योजना के लिए ईंधन व बर्तन, बच्चों के लिए स्लेट, चाक की व्यवस्था करने की मांग भी की। वर्ष 2006 से अभिलेख न प्राप्त होने पर भी नाराजगी दिखी। प्रदेश महासचिव रीता सिंह ने सभी समस्याओं पर उच्चाधिकारियों से वार्ता करने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में मिथलेश रस्तोगी अध्यक्ष लखीमपुर, पूनमलता अध्यक्ष बिजुआ, मानदेवी और लक्ष्मी तिवारी उपाध्यक्ष लखीमपुर, पलिया शाखा की मंत्री मंजूदेवी समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
तैनाती के बाद प्रभारी की कुर्सी पर बैठने को लेकर नाराजगी
सम्मेलन में जनवरी वर्ष 2013 से सीडीपीओ पद पर कांति देवी की तैनाती के बाद भी निर्वतमान सीडीपीओ व मुख्य सेविका रानी देवी के कुर्सी पर बैठने का आरोप लगाया गया। इस पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके किसी अन्य परियोजना में तबादले की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed