फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मोहनलाल पुरवा में डकैती

मोहनलाल पुरवा में डकैती

Wed, 13 Mar 2013 05:32 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Wed, 13 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट के दौरान गर्भवती महिला का सिर फोड़ा
विज्ञापन

कच्छा-बनियान पहने और चेहरे ढके थे बदमाश
निघासन (लखीमपुर खीरी)। गांव मोहनलाल पुरवा में सोमवार रात कच्छा-बनियान पहने करीब छह असलहाधारी नकाबपोश बदमाशों ने नगदी, जेवर समेत करीब साठ हजार की संपत्ति लूट ली। लूटपाट के दौरान एक गर्भवती महिला को सिर पर लाठी मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने डकैती की घटना को चोरी में दर्ज किया है। एसओ शिवगोपाल सिंह ने मौका-मुआयना के बाद घटना के शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
कस्बे से करीब आधा किलोमीटर दूर गांव मोहनलाल निवासी नागेंद्र ने बताया कि सोमवार रात उनकी पत्नी सुशीला, पुत्री गुड़िया, बड़ा बेटा र्कीति, बड़ी बहू एक कमरे में और छोटा बेटा अमित और बहू अलका घर के दक्षिण की तरफ बने कमरे में सो रहे थे। रात करीब 2.30 बजे पीछे बने शौचालय के ऊपर से घर के अंदर बदमाश घुस आए और सुशीला और कीर्ति के कमरे की कुंडी लगा दी। उसके बाद अमित के कमरे में तीन बदमाश घुस गए और उसे तमंचे के बल पर बंधक बनाकर उसकी पत्नी अलका से लॉकर की चाभी मांगी। चाभी देने से मना करने पर गर्भवती अलका पर लाठी से प्रहार कर दिया। इससे उसके सिर और दाएं हाथ पर चोटें आई हैं। बाद में लुटेरों ने लॉकर का ताला तोड़कर छह हजार नगद, सोने का मंगल सूत्र, टॉप्स, बिछिया, कपड़ों समेत करीब साठ हजार की संपत्ति लूट ली। दरवाजा खोलकर नकाबपोश बदमाश सारा सामान लेकर उत्तर तरफ की ओर भाग गए। शोर सुनकर अंदर कमरे में बंद परिवार वाले जाग गए और उन्हाेंने आवाज देते हुए बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन बाहर से कुंडी लगी होने के कारण वह नहीं निकल सके। बदमाशों के घर के बाहर जाने पर अलका तथा अमित ने कमरों के दरवाजे की कुंडी खोली और बाहर निकाला। अलका ने बताया कि तीन बदमाश घर के अंदर घुसे थे तीन बाहर थे। बदमाश कच्छा-बनियान पहने थे और चेहरे पर नकाब लगाए हुए थे। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

0000
घर में घुसकर लूट
निघासन। गांव ढखेरवा नानकार में रंजिश के चलते पति की गैर मौजूदगी में कुछ लोग घर में घुसकर 11 हजार की नगदी समेत करीब पचास हजार का सामान लूट ले गए। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव ढखेरवा नानकार निवासी गुलब्बो पत्नी अतीक ने बताया कि जमीनी रंजिश में पति की गैरमौजूदगी में सोमवार रात को कुछ लोग घर आ धमके और घर में रखे 1100 रुपये नगद, मटरमाला, कुंडल आदि सामान उठा ले गए। उसका आरोप है कि उसकी पिटाई भी की। गुलब्बो की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही निकाइल, छोटे, अब्दुल तथा बादशाह के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed