फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   वर्दीधारी बदमाशों ने दो घरों में की लूटपाट

वर्दीधारी बदमाशों ने दो घरों में की लूटपाट

Sun, 13 Jan 2013 05:31 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Sun, 13 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
करीब एक लाख सामान लूट ले गए
विज्ञापन

निघासन। सिंगाही क्षेत्र के पढुआ चौकी क्षेत्र वर्दीधारी में जमकर तांडव किया। शुक्रवार की रात वर्दीधारी बदमाशों ने पढुआ चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित गांव बेलवापुरवा गन्ना क्रय केंद्र में चौकीदार की पिटाई करने के बाद शाहपुर गांव में धावा बोल दिया। एक घर में नाकाम होने के बाद बदमाशों ने उसी गांव के दो घरों में परिजनों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की और दो घरों में एक लाख से अधिक की संपत्ति लूट ले गए। एसओ शिवगोपाल सिंह ने घटना का मौका मुआयना कर बदमाशों को शीघ्र पकड़ने का आश्वासन दिया है।
पढुआ चौकी से करीब आधा किलोमीटर दूर गांव शाहपुर में शुक्रवार की रात करीब बारह बजे पुलिस वर्दीधारी बदमाश रात्रि करीब 12 बजे सरयू सहकारी चीनी मिल बेलरायां स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे और चौकीदार को बंधक बनाकर जामा तलाशी ली। इस दौरान चौकीदार के पास सौ रुपये और एक टार्च उठा ले गए। उसके बाद बदमाशों ने शाहपुर गांव के बाहर बने प्रदीप वर्मा के घर पर धावा बोला। प्रदीप ने चुपके से छत से झांककर देखा। मामला संदिग्ध लगने पर वह मय परिवार घर छोड़कर बाहर निकल गए। दरवाजा न खुलने पर बदमाश गालियां बकते हुए गांव के अंदर चले गए। गांव में उन्होंने घर के बाहर सो रहे बालकराम को जगाया। वर्दी में बदमाशों को देखकर बालकराम डर गया और उसने रात में आने का कारण जानना चाहा। इस पर बदमाशों ने घर में असलहा होने की बात कह तलाशी लेने के लिए घर का दरवाजा खुलवाया। घर के अंदर पहुंचते ही बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर जेवर, कपड़ा बर्तन समेत करीब साठ हजार की संपति लूट ली। उसके बाद बदमाश उसी गांव के ही बंाके के घर में घुसे और वहां भी परिजनों को बंधक बनाकर करीब पचास हजार के माल पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन

0000
पहले भी हुई थी लूटपाट
ग्यारह दिसंबर को गांव शाहपुर में बदमाशों ने सोहन लाल, गंगाराम, श्रवण, मंजू लाल, गंगासागर के घरों में करीब एक घंटे लूटपाट करने के बाद पड़ोस के गांव सेमरी पुरवा के रामकैलाश, बेलवा पुरवा के गंगाराम के कोल्हू पर धावा बोलकर नगदी समेत गुड़ आदि लूट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
-क्षेत्र में लूटपाट नहीं हुई है, शाहपुर गांव में चोरी जरूर हुई है। चोरों का पता चल गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
-शिवगोपाल सिंह, एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed