{"_id":"59f4bf4b4f1c1bc8678b8118","slug":"81509211979-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हेलमेट महाअभियान की सराहना, समर्थन में उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हेलमेट महाअभियान की सराहना, समर्थन में उतरे लोग
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
हेलमेट को लेकर एसपी डॉ. एस चन्नपा द्वारा चलाए गए अभियान का असर लोगों पर पड़ने लगा है। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग शनिवार को हेलमेट पहने नजर आए। उधर नीमगांव पुलिस के साथ ग्रामीणों ने हेलमेट पहनकर बाइक रैली निकाली और लोगों को हेलमेट पहनकर ही बाइक पर चलने के लिए जागरुक किया। शहर समेत कई स्थानों पर दूसरे दिन भी बिना हेलमेट मिले बाइक चालकों के चालान किए गए।
जिले में सड़क हादसों के दौरान हेड इंजरी होने से बढ़ रहीं लगातार मौतों को लेकर पुलिस महकमा काफी गंभीर है। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने तीन दिन में 19 लोगों की मौत होने पर शुक्रवार को हेलमेट को लेकर अभियान चलाया था। इस दौरान पुलिस ने चालान कर दो सौ रुपये शमन शुल्क लेकर हेलमेट पहनकर बाइक चलने के लिए प्रेरित किया था। एसपी की इस पहल का असर भी दिखने लगा है। एसपी के महा अभियान की लोगों ने सराहना की है। दूसरे दिन शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में काफी लोग हेलमेट पहनकर बाइक से फर्राटा भरते दिखे। शहर समेत जिले में कई थानों की पुलिस ने दूसरे दिन भी अभियान चलाया और लोगों को हेलमेट पहनकर ही बाइक चलने की गुजारिश की।
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। एसपी के अभियान के समर्थन में लोग उतर आए हैं। थाना नीमगांव एसओ संजय कुमार सिंह के साथ बड़ी संख्या में संभ्रांति लोगों ने हेलमेट पहनकर बाइक रैली निकाली। रैली में चौकी बेहजम और सिकंद्राबाद प्रभारी और थाने का पूरा स्टाफ शामिल था। रैली नीमगांव, बेहजम, शिवाला, मदारपुर, सिंकद्राबाद, सेहरा और भदूरा होते हुए थाना पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने रुक-रुक कर आने-जाने वाले लोगों के हेलमेट पहनकर ही दो पहिया वाहन चलाने की अपील की।
विज्ञापन
फोटो-28जीएलएपी 3
हेलमेट पहन कर बाइक चलाने की अपील
संसारपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ एस चन्नप्पा के निर्देश पर हेलमेट महा अभियान के तहत संसारपुर पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश यादव ने शनिवार को कस्बे और गोला खुटार मार्ग पर बाइक से भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को हेलमेट को अनिवार्य रूप से पहन कर ही बाइक चलाने की अपील की। इस के बाद वाहन चेकिंग में 24 वाहनों का चालान किया और 900 रुपये समन शुल्क वसूल किया।