{"_id":"59ca961e4f1c1bd7538b48a3","slug":"81506448926-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली को लेकर जांचे गए पेट्रोल और डीजल के नोजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली को लेकर जांचे गए पेट्रोल और डीजल के नोजल
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
petrol pump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां।
मंगलवार को वेट्स एवं मेंजरमेंट के जिला प्रभारी के नेतृत्व में पेट्रोल पंप की पड़ताल की गई, जिससे पंप संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। हालांकि टीम को यहां सबकुछ मानक के अनुरूप मिला।
मंगलवार को जिला प्रभारी वेट्स एवं मेंजरमेंट राजीव कुमार ने शहर के संपूर्णा नगर रोड के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल नोजल की जांच की। एकाएक पेट्रोल पंप पर जांच पड़ताल शुरू होने से पंप संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम का विशेष ध्यान इस बात पर था कि कहीं घटतौली तो नहीं हो रही। करीब डेढ़ घंटे तक जांच पड़ताल चलती रही। इस दौरान डीलर के अलावा पंप स्वामी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी टीम को पूरी जानकारी दी और जांच में सहयोग किया। लंबी कवायद के बाद भी किसी तरह की कोई कमी नहीं मिली। अधिकारी ने बताया कि यह रूटीन जांच है, जिसमें किसी एक पेट्रोल पंप पर पहुंचकर जांच पड़ताल की जाती है। यह भी बताया कि सभी नोजल से तेल निकालकर उसकी मात्रा जांची गई, जो मानक के अनुरूप है।