Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   80 Ambedkar sites in Kheri receive a boost on Constitution Day

Lakhimpur Kheri News: संविधान दिवस पर खीरी के 80 आंबेडकर स्थलों को मिली सौगात

Fri, 27 Nov 2026 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
80 Ambedkar sites in Kheri receive a boost on Constitution Day
लखीमपुर खीरी/मितौली। संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खीरी के 80 आंबेडकर स्थलों के सुंदरीकरण की घोषणा की। डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत इन स्थलों पर स्टील ग्रिल की बाउंड्रीवाल, शेड, टाइलीकरण, इंटरलॉकिंग, आरसीसी बेंच और सोलर हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

मितौली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया। इसके बाद विधायक सौरभ सिंह सोनू और डीएम अंजनी कुमार सिंह ने शिलापटों का अनावरण कर शिलान्यास किया। श्रीनगर में विधायक मंजू त्यागी, गोला में अमन गिरि, बांकेगंज में रोमी साहनी, निघासन में शशांक वर्मा और धौरहरा में विनोद शंकर अवस्थी ने अपने-अपने क्षेत्रों के कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

विकासखंड बेहजम की ग्राम पंचायत टेडवा में डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण के लिए समाज कल्याण विभाग ने 10 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी शरद सिंह, एडीओ आईएसबी वीरेंद्र भट्ट और ग्राम प्रधान बिटोली देवी सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी शरद सिंह ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर के बौनिया, उद्यानपुर बेलबूढ़ी, कोढैया, मूड़िया मिश्र, मन्यौरा, कुशमौरी, बल्हापुर, खेरीपुरवा, बेरिहा और कोटरी; गोला के हजरतपुर, रैनखेड़ा, तुलमेलगंज, पिपरा, खुर्दा, पड़रिया तुला, रूरा सुल्तानपुर, राजगढ़, लखरावां और बेलवा मलुकापुर; निघासन के दौलतापुर, हरसिंगपुर, खैरीगढ़, सिंगहा कला, नौरंगाबाद, गुलरिया तालुके अमेठी, रमियाबेहड़, ढखेरवा नानकार, मझरापूरब और जगतापुर; मोहम्मदी के देहराअजीतपुर, राजापुर बेनी, अजेहरा, भंगेली, गुलौली, गदमापुर, देउलरिया, किशुनपुर अजीत, जमुका और मियांपुर; पलिया के सुमेरन नगर, विचित्रनगर सेमरी कालोनी, बीबीपुर, भीरा, मझौरा, पोहकरपुर, नयागांव, जटपुरा, पटीसानगर और हरिहरपुर; धौरहरा के मोहम्मदापुर, चमारनपुरवा, सोहरिया, मुखलिशपुर, भिठौली, महराजनगर, घुरघुट्टा बुजुर्ग, शाहपुर, खरवहिया नंबर एक और बदाल समरदा; कस्ता के फरिया पिपरिया, रहजनियां, भंडेबरा, कानाखेड़ा, कस्ता, जानकीनगर ग्रंट, बढ़रिया, भूलनपुर, टेड़वा और बसारा; लखीमपुर विधानसभा के सल्हनापुर, नौव्वापुर, निजामपुर निकटी, अटकोहना, जमुनिहा, टीकर, केशवपुर गुरेला, भानपुर, सरैया और कारीपोखर में सुंदरीकरण कराया जाएगा।
------------
विधायक ने 10 आंबेडकर पार्कों के जीर्णोद्धार का किया शिलान्यास
बांकेगंज। ब्लॉक मुख्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को संविधान दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर पलिया विधायक रोमी साहनी ने विधानसभा क्षेत्र के तीन ब्लॉकों की पंचायतों में एक करोड़ रुपये की लागत से 10 आंबेडकर पार्कों के जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया।

विधायक ने बताया कि डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत बांकेगंज, पलिया और बिजुआ ब्लॉक की पंचायतों में पार्कों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इनमें सुमेरन नगर, विचित्रनगर, कमियापुर, सुंदर नगर, मझौरा, डालपुर ग्रंट, पोहकरपुर, ग्रंट नंबर 11 नयागांव, जटपुरा, ग्रंट नंबर 3 पटीसानगर और रामपुर ग्रंट नंबर 18 पंचायत के हरिहरपुर गांव स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क शामिल हैं। कार्यक्रम में बीडीओ गगनदीप वर्मा, राजकुमार संख्वार, रोमी कक्कड़, सौरभ गुप्ता और वेद प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed