फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाघ ने गाय का किया शिकार, मचा हड़कंप

बाघ ने गाय का किया शिकार, मचा हड़कंप

Mon, 21 Jan 2019 12:02 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
बाघ ने गाय का किया शिकार, मचा हड़कंप
मझगईं (लखीमपुर खीरी)। इलाके के कंधरहिया गांव में एक किसान के खेत में बाघ ने एक गाय को निवाला बना लिया। गाय के अधखाए शव के पास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने शव को वहां से उठाकर रेंज में दफन कराया है। बाघ द्वारा लगातार मवेशियों पर किए जा रहे हमलों से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के कंधरहिया गांव के उत्तरी रामबहादुर के खेत में रविवार को सुबह कुछ लोग आवारा मवेशियों को खेत से भगाने गए थे। इस दौरान वहां उनकी नजर बाघ द्वारा अधखाई गाय के शव पर पड़ा। बाघ द्वारा गाय के मारे जाने की खबर आग की तरह गांव में फैल गई और मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे मझगईं रेंजर राममिलन, दरोगा राजाराम, फारेस्ट गार्ड शरद मिश्रा ने मौका मुआयना किया। साथ ही अधखाए शव को अपने सरकारी वाहन से लादकर रेंज में दफन कराया। रेंजर राममिलन ने बताया कि घटनास्थल पर बाघ के पगचिह्न मिले हैं, शव को देखकर लग रहा है कि सुबह करीब चार बजे के आसपास आवारा गन्ने के खेत में चर रही गाय को बाघ ने मारा है। उन्होंने ग्रामीणों से सावधान रहने को कहा है, बताया, बाघ दोबारा शिकार के पास आ सकता है।
विज्ञापन


एक माह में बाघ पांच गायों को बना चुका है निवाला
इलाके के कंधरहिया व गंगापुरवा गांव में एक माह के अंदर बाघ अभी तक पांच गायों को अपना शिकार बना चुका है। बीस दिन पहले वहीं नेमचंद के खेत में बाघ ने एक गाय को मार डाला था जिसका कुछ अंश ही मिला था बाकी बाघ खा गया था। घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर तीन गायों का शिकार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed