फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   59,329 cases disposed in National Lok Adalat

Lakhimpur Kheri News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 59,329 मामले निस्तारित

Sun, 15 Sep 2024 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
59,329 cases disposed in National Lok Adalat
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ला के निर्देशन में 59,329 मुकदमे निस्तारित किए गए। इसमें राजस्व अदालतों ने 48,120, पारिवारिक अदालत ने सुलह समझौते के आधार पर 111 मुकदमे निपटाए। वहीं मोटर वाहन दुर्घटना अदालत ने 173 मामले निस्तारित कर पीड़ित पक्षकारों को 7,77,98,701 रुपये मुआवजे के रूप में दिलाए।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ला ने तीन, एडीजे पारुल जैन ने पांच, एडीजे सुभाष सिंह ने 14 मुकदमे निस्तारित किए। फौजदारी के सर्वाधिक 4,050 मुकदमे सीजेएम प्रमोद सिंह यादव ने निस्तारित किए। एसीजेएम प्रथम ने 560, एसीजेएम कर्णिका अवध ने 468, एसीजेएम तृतीय ने 373, एसीजेएम द्वितीय ने 686, एसीजेएम पंचम ने 602, एसीजेएम एफटीसी ने 341, सिविल जज जूनियर डिवीजन रवि पांडे ने 20, जेएम द्वितीय रजत यादव ने 377, जेएम प्रथम ने 414 मुकदमे निपटाए।
विज्ञापन

पारिवारिक अदालत की प्रधान न्यायाधीश तृप्ता चौधरी ने 38, संध्या चौधरी ने 30, पूजा विश्वकर्मा ने 43 पारिवारिक विवादों को सुलह-समझौते के आधार पर निपटाया। जिला मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर अदालत के जिला न्यायाधीश सुनील वर्मा ने 173 एक्सीडेंटल मामले निस्तारित कर दुर्घटना में पीड़ित पक्षकारों को 7,77,98,701 रुपये मुआवजा दिलाया। स्थायी लोक अदालत के न्यायाधीश सुरेंद्र प्रसाद यादव ने एक मामला सुलह-समझौते के माध्यम से निपटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed