फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाढ़ का पानी निकलने के बाद भी जलभराव

बाढ़ का पानी निकलने के बाद भी जलभराव

Sun, 10 Sep 2017 12:20 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ का पानी निकलने के बाद भी जलभराव
बाढ़ का पानी निकलने के बाद भी जलभराव - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन

शारदा नदी का विकराल रूप तो शांत हो गया, लेकिन कई ऐसे संपर्क मार्ग हैं, जिनपर दो से तीन फिट तक पानी भरा हुआ है। गांवों में बाढ़ का पानी कम होने के बाद बीमारियां पैर पसार रहीं हैं। कई गांव के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से टीम भेजकर स्वास्थ्य जांच की मांग की है।
शारदा नदी धीरे-धीरे शांत होने लगी है। गांवों से पानी निकलना भी शुरू हो गया, लेकिन अभी भी कई संपर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी भरा हुआ है। जिससे गांव वालों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर तीन महीने से दो से तीन फिट पानी भरा है। इस फार्म के लोग भीरा होते हुए पलिया तक का रास्ता तय करते हैं। स्कूली बच्चों को भी दिक्कतें होती हैं। कोई अन्य संपर्क मार्ग न होने से स्कूली बसें घूमकर बच्चों को लाती ले जातीं हैं। दूसरी तरफ बाढ़ का पानी गांवों से निकलने के बाद अब बीमारियों ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। कचनारा, दौलतापुर, मटैहिया आदि गांव में उल्टी, दस्त के काफी मरीज हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से कैंप कर दवाएं देने की मांग की है।
विज्ञापन


बाढ़ ग्रस्त गांवों का किया दौरा
गुलरिया। बसपा प्रदेश महासचिव एवं पूर्वी जोन के कोआर्डिनेटर आरएस कुशवाहा ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के गांव रामनगर, बिजुआ, अकालगढ़, रैनागंज बेलहा, सिकटिहा, मेहदी आदि गांवों का दौरा किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम कश्यप, पंकज शुक्ल, जगदीप गौतम शिवकुमार गौतम, कमलेश कश्यप, राजेंद्र कश्यप मातादीन आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed