फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   किशोर का तीसरे दिन नदी में मिला शव, दूसरे की तलाश जारी

किशोर का तीसरे दिन नदी में मिला शव, दूसरे की तलाश जारी

Tue, 29 May 2018 06:12 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
किशोर का तीसरे दिन नदी में मिला शव, दूसरे की तलाश जारी
29 एलकेएच 5, 6
विज्ञापन


किशोर का तीसरे दिन नदी में मिला शव, दूसरे की तलाश जारी
घटना स्थल से सात किलोमीटर दूर मिला शव
पुलिस-प्रशासन पर सहयोग न करने का आरोप, रोष
रविवार को नदी में डूब गए थे दो किशोर

अमर उजाला ब्यूरो
तिकुनियां। मोहना नदी में रविवार को डूबे दो किशोरों में से एक का शव ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से मंगलवार को खोज लिया। अभी दूसरे किशोर की तलाश जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की तलाश में पुलिस और प्रशासन ने कोई सहयोग नहीं किया। इससे लोगों में रोष है।
कोतवाली तिकुनियां के गांव बरसोला कलां निवासी दिनेश का पुत्र 13 वर्षीय विपिन उर्फ चंदन और स्वर्गीय राम सिंह का पुत्र राजकरण रविवार को मोहाना नदी में डूब गया था। शाम को दोनों के डूबने की जानकारी घर वालों को हुई थी। सोमवार को इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह और नायब तहसीलदार ज्ञानप्रकाश मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश कराई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रोक दिया गया था। पूर्व प्रधान राजाराम मौर्य ने लखी ठेकेदार की मदद से नाव और मोटरवोट की व्यवस्था की। मंगलवार की सुबह से ग्रामीणों और गोताखोरों के साथ नदी में तलाश शुरू कराई। दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने घटना स्थल से करीब सात किलोमीटर दूर गांव भरतपुर (नया पिंड) के पास विपिन उर्फ चंदन का शव बरामद कर लिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। परिवार वालों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस ने शव पंचायतनामा भरकर घर वालों को सौंप दिया। शाम तक राजकरण का कोई पता नहीं चल सका। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
तीसरे दिन पुलिस और तहसील प्रशासन का कोई अफसर न तो मौके पर पहुंचा और न ही दोनों बच्चों की तलाश के लिए कोई मदद की। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार को कोतवाल अजय कुमार सिंह और नायब तहसीलदार आए थे। घटना स्थल पर भी गए और परिवार वालों से मिले, लेकिन मंगलवार को कोई अफसर मौके पर नहीं पहुंचा। तलाशी अभियान में भी कोई नाव आदि की व्यवस्था नहीं की। संसाधन ग्रामीणों को खुद जुटाने पड़े। मृतक चंदन के चाचा मनोज ने बताया कि सुबह से ही ग्रामीण दोनों बच्चों को ढूंढने में लगे हुए हैं, मगर न तो तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा और न ही पुलिस प्रशासन। उसने बताया कि ग्रामीण ही मोहाना नदी में डूबे दोनों बालकों की तलाश करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन..............
नदी में डूबे विपिन उर्फ चंदन का शव बरामद हुआ है। घर वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था, इस पर पंचायतनामा भरकर शव घर वालों को सौंप दिया गया है। दूसरे किशोर की तलाश की जा रही है।
- अजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तिकुनियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed