{"_id":"59f1db8a4f1c1b97678b7771","slug":"41509022602-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाने को राज्यपाल से मिलीं महिला किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाने को राज्यपाल से मिलीं महिला किसान
Updated Thu, 26 Oct 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/मितौली। महिला किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ में राज्यपाल राम नाइक से मुलाकात कर महिला किसानों की परेशानियां बताते हुए त्वरित निस्तारण की मांग उठाई है। प्रतिनिधि मंडल ने फसलों का समर्थन मूल्य प्रतिवर्ष 10 फीसदी बढ़ाने की मांग प्रमुखता से की है। साथ ही धान और गन्ना खरीद के लिए खोले गए सेंटरों पर महिला किसानों को वरीयता देने की मांग उठाई है।
एम ट्रस्ट और ऑक्सफैम इंडिया क्षेत्र की महिला किसानों को जागरुक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है। इसी कार्यक्रम के तहत महिला किसानों ने राज्यपाल रामनाइक से राजभवन में मुलाकात की। महिला किसानों ने राज्यपाल को दिए ज्ञापन में महिला एवं लघु किसानों की फसल को सेंटर पर वरीयता के आधार पर खरीदने, पांच किलोमीटर की दूरी पर क्रय केंद्र बनाने, चार घंटे के अंदर तौलाई और भराई करवाकर तीन दिन के अंदर भुगतान खाते में भेजने, क्रय केन्द्र पर नियमावली के साथ उच्च अधिकारियों के संपर्क व टोल फ्री नंबर अंकित कराने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल के साथ गए जलालपुर के प्रधान नत्थूलाल वर्मा ने क्षेत्र में किसान मंडी बनाने का मांग पत्र राज्यपाल को सौंपा है। इस दौरान महिला किसान रामजती, जय देवी, सरोजनी देवी, बिटोली देवी, सुदामा, रामपति, रामबेटी, आक्सफैम इंडिया के नंद किशोर, महिला किसान संगठन की सदस्य नीलम प्रभात, एम ट्रस्ट के संजय राय, श्वेता सिंह, प्रीती मौजूद रहे।