{"_id":"59b571dd4f1c1be97f8b5b62","slug":"31505063389-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडियो व वीडियो प्रकरण पर सीएमओ ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडियो व वीडियो प्रकरण पर सीएमओ ने बैठाई जांच
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
ऑडियो व वीडियो प्रकरण
पर सीएमओ ने बैठाई जांच
एसीएमओ प्रशासन करेेंगे सीएमएस की जांच
- रमियाबेहड़ प्रकरण की जांच दो एसीएमओ को सौंपी गई
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
सीएमएस महिला अस्पताल द्वारा दो हजार रुपये मांगे जाने का ऑडियो एवं रमियाबेहड़ सीएचसी के वार्ड ब्वॉय द्वारा रुपये लेकर टीका लगाने के वायरल हुए वीडियो प्रकरण पर सीएमओ ने जांच बैठा दी है। दोनों प्रकरण की जांच अलग-अलग एसीएमओ को सौंपी गई है। सीएमओ का कहना है जांच रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई होगी।
छह सितंबर को महिला अस्पताल की सीएमएस द्वारा मेस कर्मचारी से दो हजार रुपये मांगे जाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सीएमएस ऑडियो में मेस कर्मचारी संतोष से दो हजार रुपये का तगादा करते हुए कह रहीं हैं कि दो माह के दो हजार रुपये अभी तक नहीं मिले हैं, जबकि तीसरा महीना भी खत्म होने वाला है। इस मामले में सीएमएस का कहना था कि ठेकेदार को रुपये उधार दिए थे उसी का तगादा किया था। उधर, शुक्रवार को रमियाबेहड सीएचसी के वार्ड ब्वॉय मौजीलाल द्वारा रुपये लेकर मरीजों को टीका लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में सीएमओ ने वार्ड ब्वॉय को निलंबित कर दिया और रमियाबेहड़ प्रकरण की जांच एसीएमओ डॉ. एके चौधरी और डॉ. बीसी पंत एवं सीएमएस प्रकरण की जांच एसीएमओ प्रशासन डॉ. वीबीराम को सौंपी है।
रमियाबेहड़ और सीएमएस प्रकरण की जांच एसीएमओ को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
- डॉ. जावेद अहमद सीएमओ