फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   27 personnel are absent Acting on the recommendation of

अनुपस्थित रहे 27 कर्मियों पर कार्रवाई की संस्तुति

Mon, 07 Dec 2015 06:59 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 07 Dec 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सोमवार को हुए मतदान में ड्यूटी से गैरहाजिर रहे 27 कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की तलवार लटक गई है। मामला नकहा ब्लाक का है, जहां विभिन्न विभागों के 27 कर्मचारी/अधिकारी तय समय पर मतदान ड्यूटी करने के लिए नहीं पहुचे। इससे मतदान ड्यूटी के लिए निर्वाचन अधिकारी को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए रिजर्व कर्मचारियों की मदद ली गई। निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने अनुुपस्थित कर्मचारियों विरुद्ध  प्रशासनिक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

तीसरे चरण में मतदान के लिए ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों को छह नवंबर को ब्लाक मुख्यालय पर उपस्थित होना था, लेकिन 27 कर्मचारी उपस्थित नहीं हुए और न ही ड्यूटी पत्र रिसीव किया। इतनी बड़ी तादाद में कर्मचारियों के अनुपस्थित हो जाने से निर्वाचन अधिकारी के समक्ष संकट उत्पन्न हो गया। तो मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए रिजर्व ड्यूटी में रखे गए कर्मचारियों को पोलिंग पार्टियों में शामिल कर मतदान केंद्रों पर भेजा गया। निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अनुपस्थित रहे सभी 27 कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई किए जाने की संस्तुति कर रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन

ये रहे चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित
निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक शिक्षक आशीष रस्तोगी, दुर्विजय सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अरूणा चौधरी, सुनीता देवी, शिक्षामित्र अंजू देवी, पुरुषोत्तम, निष्कर्ष सिंह, संजय कुमार, शिवशंकर, सींच पर्यवेक्षक मुजीब अहमद, वाणिज्य कर के वरिष्ठ सहायक श्रीराम सिंह, आईटीआई के पवनेश कुमार, सफाईकर्मी विजय सिंह, मनोहर लाल, अवधेश प्रताप, मंडी मोहम्मदी के कैलाश, केन ग्रोवर्स के देवेंद्र कुमार, पशु चिकित्सालय के राजीव अवस्थी, शिक्षक प्रणव कुमार, अवधेश कुमार शर्मा, प्रताप अली, रमेश्वर प्रसाद, श्याममूर्ति शुक्ला, रमेश कुमार सिंह, शकील अहमद, प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार मिश्रा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed