फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   25 die every month without helmet, awareness will reduce this

Lakhimpur Kheri News: बिना हेलमेट हर माह 25 की मौत, जागरूकता से आएगी कमी

Thu, 26 Sep 2024 03:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
25 die every month without helmet, awareness will reduce this
सड़क सुरक्षा पर सेमिनार छात्र-छात्राएं व परिवहन विभाग के अ​धिकारी: स्रोत विभाग
लखीमपुर खीरी। संसारपुर के राजेंद्र पब्लिक स्कूल में बुधवार को सड़क सुरक्षा पर सेमिनार में 800 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। कहा कि हेलमेट न लगाने से एक माह में 25 लोगों की मौत हो रही है। जागरूकता के माध्यम से मौत का यह आंकड़ा कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रवर्तन अधिकारी ने छात्र-छात्राओं से अपील की अपने पापा, भैया को बाइक की चाभी तब तक न दें, जब तक वो हेलमेट न लगाएं। प्रधानाचार्य हरिओम मिश्रा को निर्देश दिए कि विद्यालय के सभी कक्षाओं में 1090 और 112 नंबर की स्लोगन लिखवाएं। बच्चों से कहा कि यदि किसी घायल को आप अस्पताल पहुंचाते हैं तो पुलिस न तो आपको पूछताछ के लिए बुलाएगी न आपको परेशान किया जाएगा।
विज्ञापन

बल्कि सुप्रीम कोर्ट और शासन के निर्देश के अनुपालन में अच्छे नागरिक का पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार 5000 या उससे ऊपर का भी हो सकता है। एआरटीओ अखिलेश द्विवेदी ने कहा की जनपद के सुदूर ग्रामीण अंचलों में भी सड़क सुरक्षा के सेमिनार किए जाएंगे। अवैध वाहनों के खिलाफ सड़क पर चालान, बंद की कार्रवाई तो होगी ही, लेकिन जनजागरूकता पर भी उतना ही ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed