{"_id":"5b4f82914f1c1be94b8b57f1","slug":"21531937425-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटखा फैक्ट्री में मिले दो प्रेशर कुकर बम, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटखा फैक्ट्री में मिले दो प्रेशर कुकर बम, मचा हड़कंप
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18एलकेएच402
गुटखा फैक्ट्री में मिले दो प्रेशर कुकर बम, मचा हड़कंप
धनगढ़ी-नेपाल। कैलाली जिले की लमकी-चूहा नगरपालिका की बाजार में स्थित गुटखा फैक्ट्री परिसर में रखे दो प्रेशर कुकर बम मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची नेपाली सेना और बम डिस्पोजल दस्ते ने दोनों बमों को निष्क्रिय किया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
कैलाली जिले की लमकी-चूहा नगरपालिका के थाना इंचार्ज सुरेंद्र प्रसाद जोशी ने बताया कि बुधवार की सुबह वार्ड नंबर एक में स्थित बाजार में मेघाश्री गुटखा फैक्ट्री के परिसर में दो प्रेशर कुकर बम रखे होने की सूचना मिली। बम की खबर से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जिसकी खबर गोरंगे नेपाली सेना बम डिस्पोजल दस्ते को दी गई। मौके पर पहुंची बम डिस्पोजल टीम ने दोनों बमों को निष्क्रिय किया, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बताया कि किसी अज्ञात समूह ने बम रखे थे, जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है।