{"_id":"5b0d4f434f1c1bf26e8b522a","slug":"201527598915-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धडल्ले से चल रहे अस्पताल और मेडिकल स्टोर, नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धडल्ले से चल रहे अस्पताल और मेडिकल स्टोर, नहीं हुई कार्रवाई
Updated Tue, 29 May 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
धड़ल्ले से चल रहे अस्पताल और मेडिकल स्टोर, नहीं हुई कार्रवाई
निघासन के 12 से अधिक झोला छाप डाक्टरों को नोटिस, नजीता सिफर
अमर उजाला ब्यूरो
निघासन। क्षेत्र में बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर और अस्पताल पर कार्रवाई करने से स्वास्थ्य विभाग कतरा रहा है। क्षेत्र के करीब 12 से अधिक झोलाछाप को सेहत महकमे ने नोटिस तो दिया है, लेकिन इसके बाद भी नतीजा सिफर है। हालांकि सीएमओ ने फर्जी अस्पतालों और मेडिकल स्टोर पर छापमारी करने के लिए टीम गठित करने की बात कही है।
क्षेत्र में 19 अस्पताल ऐसे चल रहे हैं, जिनके रजिस्ट्रेशन नहीं हैं। इसके अलावा करीब नौ ऐसे मेडिकल स्टोर हैं जो खोखे में चल रहे हैं। यह मेडिकल स्टोर और अस्पताल मानकों को भी पूरा नहीं करते हैं। बिना पढ़े लिखे लोग अस्पताल के संचालक बनकर बोर्ड पर बड़े डाक्टरों का नाम लिखकर अपने अस्पताल का संचालन कर रहे हैं।
0000000
-बाक्स-
इन लोगों को दिया नोटिस, लेकिन नहीं हुई कार्रवाई
कस्बे के डॉक्टर वीके ढखेरवा के राय हॉस्पिटल समेत करीब दो दर्जन से अधिक लोगों को नोटिस दिया गया है। करीब चार माह बीत जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
0000000000
दाई भी चलाती है अस्पताल
कस्बे के प्रीतम पुरवा रोड पर स्थित एक अस्पताल का संचालन दाई कर रही है। आरोप है कि गलत तरीके से प्रसव कराने के कारण उस अस्पताल में कई लोगों की मौत हो चुकी है।
0000
बाइक पर चलता फिरता देखा जा सकता है मेडिकल स्टोर
बाइक पर झोला छाप डॉक्टर अपना मेडिकल स्टोर लेकर गांवों में इलाज करते देखे जा सकते हैं। आरोप है कि इन कथित डाक्टरों को अंग्रेजी लिखना तो दूर हिंदी लिखना भी नहीं आता है।
वर्जन......
झोला छाप डॉक्टरों को नोटिस दिया गया था, उनकी जांच चल रही है। अस्पतालों और मेडिकल स्टोर पर छापामारी के लिए टीम गठित की जा रही है।
डॉ. बलवीर, एसीएमओ