{"_id":"5b0d5d534f1c1bfa6e8b526c","slug":"191527602515-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपेड गन्ना मूल्य में गड़बड़ी करने वाले नपेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपेड गन्ना मूल्य में गड़बड़ी करने वाले नपेंगे
Updated Tue, 29 May 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अनपेड गन्ना मूल्य में गड़बड़ी करने वाले नपेंगे
सभी मिलों को अनपेड धनराशि गन्ना समितियों में भेजने के निर्देश
मृतक हो चुके किसानों के वारिसों को मिलेगा भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जिन गन्ना समितियों और चीनी मिलों के पास मृतक हो चुके किसानों का अनपेड गन्ना मूल्य पड़ा है, उसका भुगतान किसानों के वारिसों को कराया जाएगा। पिछले कुछ वर्षों के दौरान जिन किसानों का बैंक खाता नहीं था, उनका अभी तक करोड़ों रुपये अनपेड गन्ना मूल्य चीनी मिलों के पास पड़ा है, जिस पर गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने सभी चीनी मिलों से अनपेड गन्ना मूल्य का ब्यौरा मांगा है।
जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान ऐसे कई किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हो सका है, जिनका बैंक खाता गन्ना समिति या चीनी मिल के पास उपलब्ध नहीं था। इस दौरान कई किसानों की मौत हो चुकी है, जिससे उस किसान को भुगतान नहीं दिया गया और न ही उसके वारिसों को भुगतान मिला है। कुछ समितियों के कर्मचारियों ने अनपेड भुगतान का फायदा उठाने के प्रयास किए गए हैं, जिसमें वास्तविक किसान के स्थान पर अन्य भुगतान ले रहे हैं। इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। सभी मिलों और गन्ना समितियों से अनपेड गन्ना मूल्य का रिकार्ड तलब किया गया है। जो किसान मृतक हो चुके हैं, उनके वारिसों को भुगतान कराया जाएगा। वारिसों को आरटीजीएस या एकाउंट पेयी चेक के माध्यम से ही भुगतान करने के निर्देश मिले हैं।