{"_id":"65ac2864af7b9c7f5007a544","slug":"1812-lawyers-voted-counting-of-votes-today-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-13337-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 1812 वकीलों ने किया मतदान, मतगणना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 1812 वकीलों ने किया मतदान, मतगणना आज
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में मतदान करते हुए- संवाद
लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ के पदों पर शनिवार को मतदान हुआ। 2024 मतदाताओं में से मतदान की समय सीमा समाप्त होने तक 1812 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्य चुनाव अधिकारी रामनारायण त्रिवेदी ने बताया कि मतगणना रविवार को सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी।
शनिवार को जिला अधिवक्ता संघ सभागार में कार्यकारिणी के विभिन्न 14 पदों के लिए सुबह नौ बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। 40 सदस्य वाली चुनाव समिति के माध्यम से शाम तक वकीलों की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि दो मतपेटियों में बैलेट पेपर सील किए गए हैं। मतपेटियों को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। वोटों की गिनती रविवार को सुबह 8:30 बजे से प्रारंभ होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा पुलिस बल
वकीलों के चुनाव को लेकर एलआईयू ने खासी सतर्कता दिखाई, तो शहर कोतवाल अंबर सिंह, सीओ सिटी और एडिशनल एसपी नेपाल सिंह ने भी कचहरी परिसर में हमराही पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान जेल चौकी इंचार्ज सहित महिला थाने की फोर्स भी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी देती रही। हालांकि कई पुलिसकर्मी जिला अधिवक्ता संघ भवन के सामने जल रहे अलाव में हाथ सेंकते और कुछ मोबाइल पर ही नजरें गड़ाए रहे। संवाद
विज्ञापन
याद आ गए छात्र संघ चुनाव
वकीलों के मतदान के दौरान समर्थक अपने सीने पर पसंदीदा प्रत्याशी के पंफलेट और पोस्टर लगाकर उनका प्रचार करते दिखे। छात्र संघ चुनाव की तर्ज पर कई बार टेंपो हाई के नारे सुनाई पड़े। समर्थक साथी वकीलों को प्रभावित करने के लिए जातिगत आंकड़ा प्रस्तुत करते रहे। प्रत्याशी की मजबूत स्थिति का बखान भी करते रहे। इस दौरान कई बार भीड़ में धक्का मुक्की की नौबत भी बन गई।
कचहरी में रही हड़ताल से मिलीं तारीखें
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर निघासन, धौरहरा, मितौली गोला सहित विभिन्न तहसीलों से भी बड़ी संख्या में वकील जिला मुख्यालय पर मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आए थे। मीडिया प्रभारी गौरव वाजपेयी ने बताया पूर्व घोषित हड़ताल कार्यक्रम के चलते न्यायिक अधिकारियों ने भी अधिवक्ता संघ के कार्य विधायक प्रस्ताव के समर्थन में अधिकतर मामलों में तारीख है लगा दी।
36 राउंड में वोटों की गिनती, प्रतिबंधित रहेंगे हथियार
जिला अधिवक्ता संघ के महामंत्री मनोज जायसवाल ने बताया रविवार को जिला अधिवक्ता संघ सभागार में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मतगणना की जाएगी। जिसमें 50-50 बैलेट की गड्डियां बनाकर उनकी गिनती 36 राउंड में की जाएगी। चुनाव अधिकारी मोहम्मद इशहाक, विमलेंद्र प्रताप मिश्रा, वीरेंद्र रस्तोगी सच्चिदानंद, रामसागर सुयस मिश्र, कुंती त्रिवेदी वीरेंद्र वर्मा ने मतगणना के दौरान मतगणना केंद्र में किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रवेश वर्जित रखा गया है। किसी गनर को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।