फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   छापामारी के लिए तीन डाक्टरों की टीम गठित

छापामारी के लिए तीन डाक्टरों की टीम गठित

Wed, 30 May 2018 06:19 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
छापामारी के लिए तीन डाक्टरों की टीम गठित

विज्ञापन
छापामारी के लिए तीन डॉक्टरों की टीम गठित
बिना रजिस्ट्रेशन वाले अस्पतालों और झोला छाप डाक्टरों के यहां पड़ेगा छापा
अमर उजाला में छपी खबर का असर
निघासन। अमर उजाला की खबरों को स्वास्थ्य महकमे ने गंभीरता से लेते हुए बिना रजिस्ट्रेशन चलने वाले अस्पतालों की जांच के लिए तीन डॉक्टरों की टीम गठित की है। मेडिकल स्टोरों पर भी छापा मारने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर को भी टीम में शामिल किया गया है।

20 मई को अमर उजाला ने बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अस्पताल और बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर की खबरों को प्रमुखता से छापा था। खबर का असर यह हुआ कि सीएमओ मनोज अग्रवाल ने एडिश्नल सीएमओ डॉक्टर अश्वनी, एसीएमओ बलवीर सिंह और ड्रग इंस्पेक्टर संदेश मौर्या को क्षेत्र में चल रहे फर्जी अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों और बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापामारी के लिए टीम गठित की है। उधर लगातार छप रही खबरों से बौखलाए झोलाछाप डॉक्टरों ने सत्तापक्ष के नेताओं के यहां गणेश परिक्रमा शुरू कर दी है। इसी क्रम में कस्बा समेत ढखेरवा के जम्हौरा रोड पर कफारा में तैनात एक फार्माशिष्ट अपनी क्लीनिक चला रहा है। आरोप है कि वह हाईड्रोसील, हार्निया, बवासीर, भगंदर आदि गंभीर बीमारियों का आपरेशन भी करता है। उसके आपरेशन से कई मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इसी तरह से कस्बे के झंडी रोड पर एक अस्पताल चल रहा है। वहां पर वह अपने बेटे का सहारा लेकर आयुर्वेदिक दवाइयां लिखने का बोर्ड लगा रखा है, लेकिन वह अंग्रेजी दवाइयां लिख रहे हैं। पलिया रोड पर एक झोला छाप डॉक्टर ने हड्डी टूटने आदि को सही करने की गारंटी से इलाज कर रहे हैं। यदि टीम ने गहनता से जांच की तो क्षेत्र के बेलरायां, सिंगाही, तिकुनियां, ढखेरवा, झंडी, दुबहा, बम्हनपुर, रकेहटी, तारानगर, मूडा समेत करीब 50 क्नीनिक और 100 झोलाछाप डॉक्टर इलाज करते मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed