{"_id":"5b0e96744f1c1b9e6e8b554a","slug":"161527682676-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन गन्ने के खेत में जहरीली दवा छिड़क कर फसल नष्ट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिशन गन्ने के खेत में जहरीली दवा छिड़क कर फसल नष्ट की
Updated Wed, 30 May 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फसल पर रंजिशन जहरीली दवा छिड़कने का आरोप
मोहम्मदी। कोतवाली के गांव खेतहरा में दबंगों ने एक महिला के गन्ने की फसल में जहरीली दवा छिड़ककर उसे नष्ट कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
गांव की किरन देवी के पति की दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। वह अपने पति की जमीन पर फसल उगाकर जीवन यापन करती थी। आरोप है कि गांव के लोग जमीन पर नजर रखकर उसे भगाने का प्रयास कर रहे थे। इसकी पुलिस से उसने कई बार शिकायत की। इसपर विपक्षी नाराज थे इसी रंजिश के चलते दबंगों ने मंगलवार की रात 5 बीघे गन्ने की फसल में स्प्रे कर दी, जिससे फसल नष्ट हो गई। किरन ने फसल में जब पानी लगाया तो इसकी जानकारी हुई। अब उसने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया है।