{"_id":"596cb2344f1c1bad188b45d9","slug":"161500295732-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों ने हंगामा कर बीडीसी को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों ने हंगामा कर बीडीसी को बनाया बंधक
Updated Mon, 17 Jul 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। मजदूरी का पैसा न मिलने से नाराज ग्राम पंचायत लुधौरी के मजदूरों ने खूब हंगामा किया और क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) को बंधक बना लिया। मजदूर उसे लेकर ग्राम प्रधान के पास पहुंचे। प्रधान ने शीघ्र मजदूरी दिलाने का आश्वासन देकर किसी तरह से मजदूरों को शांत कराकर उसे मुक्त कराया।
लुधौरी के मजरा पुरैना, बिहारी पुरवा, सेमरा पुरवा आदि गांव के मजदूर श्रवण, कैलाश, लल्लू, सोनापती, कमला देवी, रामचंद्र, रामपति सहित 90 जॉब कार्ड धारकों ने बताया कि बीडीसी रामचंद्र ने पिछले साल पुरैना नाला की सफाई का कार्य कराया था। नाला खुदाई में मजदूरों ने 25 दिनों तक काम किया, लेकिन उनको भुगतान नहीं मिल सका। सोमवार को कई मजदूर बीडीसी के घर आ जा पहुंचे और हंगामा करते हुए भुगतान दिलाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे ग्राम प्रधान रामपाल के पास लेकर आए। ग्राम प्रधान ने बीडीसी से बात कर तीन सप्ताह के अंदर भुगतान दिलाने की बात कही। इस पर मजदूर शांत हुए। उधर ब्लॉक प्रमुख प्रेमपति ने बताया कि क्षेत्र पंचायत से कार्य कराया गया था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते भुगतान नहीं हो सका है। शीघ्र ही भुगतान कराया जाएगा। बीडीसी ने शासन से भुगतान न आने के कारण मजदूरों को मजदूरी न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
-----------