फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कांवडिय़ों का रेला आएगा...इन ट्रांसफार्मरों को तो सुरक्षित करिये, साहब

कांवड़ियों! आना जरूर, मगर, ट्रांसफार्मर के खतरे से बचते हुए

Fri, 19 Jul 2019 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
कांवडिय़ों का रेला आएगा...इन ट्रांसफार्मरों को तो सुरक्षित करिये, साहब
गोला गोकर्णनाथ। सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवडिय़ों का रेला रविवार से ही आना शुरू हो जाएगा, लेकिन सड़कों पर ट्रांसफार्मर खुले में रखे हैं। प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा संबंधी हवा-हवाई बातें खूब हुई, लेकिन तार लटकते या केबिलों में झूलते एंगिल को ढका नहीं गया। इनमें आए दिन स्पार्किग होने से भगदड़ मच रही है। इससे आम नागरिकों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

दर्जनों ट्रांसफार्मर रोड के किनारे गांव, गली, मोहल्लों में लगे हैं। इनमें स्पार्किंग अक्सर देखने को मिल रही है। राहगीरों की जान को किसी भी वक्त खतरा हो सकता है। सावन में मोहम्मदी रोड कांवड़ियों के आवागमन का मुख्य मार्ग है। इस रोड पर एक नहीं, कई ट्रांसफार्मर बिना फैंसिंग खुले में रखे हैं। इनके चैंबर बाक्स खुले पड़े हैं। उन केबिल लटक रहीं हैं। ट्रांसफार्मर के आस- पास करंट महसूस किया जाता है। नंगे पांव शिव भक्ति में लीन कांवड़ियों के लिए यह ट्रांसफार्मर असुरक्षित हैं। मगर, पॉवर कारपोरेशन के इंजीनियर इस ओर पूरी तरह लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन


केबिलों में झूलता एंगल
नगर के मोहल्ला तीर्थ में राधाकृष्ण संस्कृत महाविद्यालय के निकट बस्ती के बीचोबीच केबिलों के गुच्छों में झूलता लोहे का एंगल खतरा बना है। मोहल्लेवासियों के कई बार शिकायत करने के बाद भी विद्युत विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर के पास से निकलता है श्रद्घालुओं का रेला
त्रिलोकी गिरि मंदिर तिराहा पर अनिल प्रिंटिंग प्रेस के सामने रखा बिना फैंसिग ट्रांसफार्मर मुसीबत बना है, जिसमें अक्सर इस्पार्किँग से लपटे उठती देखी जाती हैं। शिव मंदिर से भूतनाथ मंदिर का यह प्रमुख मार्ग है। सावन माह में श्रद्घालुओं, कांवड़ियों का रेला इसी ट्रांसफार्मर के पास से होकर गुजरता है।
फैसिंग तो दूर नहीं होती साफ सफाई
मोहम्मदी रोड पर राधेश्याम राइस मिल के पास सड़क के किनारे रखे ट्रांसफार्मर पर फैंसिग लगना तो दूर सफाई तक नहीं हुई। घास उग आई है जिसे चरने के प्रयास में विचरण करते पशु करंट लगने से मौत के घाट उतर जाते हैं।


अस्त व्यस्त रखा ट्रांसफार्मर
मोहम्मदी रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास अस्त व्यस्त अवस्था में ट्रांसफार्मर रखा है, जिसके पास एक नल लगा है और पेड़ों की घनी छाया है। जिस कारण दूर दराज से आए कांवड़िए श्रद्घालु वाहन खड़े कर विश्राम करते हैं, जिन्हें इस ट्रांसफार्मर से खतरा बना रहता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed