{"_id":"5ce8380bbdec2207410e7820","slug":"15587226212-lakhimpur-news36","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्ड्रन वार्ड में दो बच्चों की मौत, तीन भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्ड्रन वार्ड में दो बच्चों की मौत, तीन भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में बुखार, डायरिया एवं एनीमिया पीड़ित पांच बच्चों में से दो की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन का इलाज जारी है।
उल्टी, दस्त आने पर लघुचा निवासी राम निवास डेढ़ वर्षीय पुत्री भूमि, नीमगांव निवासी शारदा प्रसाद के पांच माह के पुत्र जितेंद्र एवं बुखार आने पर फूलबेहड़ निवासी रमेश छह वर्षीय पुत्री अनुष्का, धौरहरा के सिरसी निवासी दीपक कुमार सात वर्षीय पुत्र साजन को गुरुवार को जिला अस्पताल लेकर आए थे। इनकी हालत गंभीर होने के कारण सभी को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। इसमें से बुखार पीड़ित साजन एवं शुक्रवार को वार्ड में भर्ती हुए एनीमिया पीड़ित लहरपुर निवासी सुरेंद्र की चार वर्षीय पुत्री दिव्या की इलाज के दौरान मौत हो गई।