{"_id":"5ce6e593bdec22077e09c023","slug":"155863597418-lakhimpur-news33","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना शुरू होने से पहले गुल हुई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना शुरू होने से पहले गुल हुई बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचौलिया। गुरुवार सुबह लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले ही बिजली गुल हो गयी, जिससे मतगणना रुझान ओर चुनाव परिणाम जानने को टीवी चलाने बैठे लोग मायूस हो गये। तमाम लोगों ने बिजली न होने की वजह से इनवर्टर वाले घरों में जाकर मतगणना की जानकारी ली। लोग चुनाव चर्चा में भी मशगूल रहे। भाजपा की जीत और विरोधियों की हार के कारणों को भी लोगों ने खूब गिनाया। रुझानों के साथ ही पूरे देश के परिणामों को लेकर लोगों में बेहद उत्सुकता रही। टीवी, मोबाइल पर लाइव देखने के साथ ही फोन पर लगातार लोग एक दूसरे से मतगणना की स्थिति की जानकारी लेते रहे।
मतगणना के दिन विद्युत आपूर्ति ठप, रोष
जंगबहादुरगंज। लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान जंगबहादुरगंज, पसगवां सहित कई गांवों में दिनभर विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे उपभोक्ता की टीवी, रखा आदि आदि बंद रहे। इससे उपभोक्ताओं को जहां उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। वहीं उन्हें चुनाव परिणाम की जानकारी नही मिल पाई, इससे उपभोक्ताओं में रोष है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। रोस्टर के अनुरूप बिजली नहीं मिल पा रही है। मतगणना के दिन 23 मई को सुबह चार बजे बिजली चली गई, जो दिन भर नहीं आई। ब्यूरो