{"_id":"67b76e73b8f507ffe50c6e50","slug":"13th-testimony-completed-in-tikunia-violence-case-hearing-to-continue-today-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-139773-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा केस में 13वीं गवाही पूरी, सुनवाई आज भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा केस में 13वीं गवाही पूरी, सुनवाई आज भी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा केस में बृहस्पतिवार को एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह की कोर्ट में 13वें गवाह जयमल से बचाव पक्ष की ओर से जिरह की गई। अलग-अलग अभियुक्तों की ओर से पेश हुए बचाव पक्ष के वकीलों ने मौका ए हालत से जुड़े कई सवाल जवाब किए।
जिरह पूरी होने के बाद अभियोजन की ओर से 14 वें साक्षी रूप में कुलविंदर सिंह को पेश करने की बात कही गई है। अदालत ने शुक्रवार को भी सुनवाई जारी रखने का आदेश दिया है।
बृहस्पतिवार को वालंटियर की भूमिका निभाने वाले जयमल को अभियोजन की ओर से अदालत में पेश किया गया। अभियोजन टीम ने जिरह प्रारंभ कराई तो बचाव पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता से कई बार टोका टाकी हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद अन्य अधिवक्ताओं ने गवाह जयमल से सवाल-जवाब किए। घटनास्थल पर उसकी मौजूदगी पर सवाल उठाए। जिरह पूरी होने के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को 14वें गवाह के रूप में सिंगाही थाना क्षेत्र के ग्राम नौरंगाबाद निवासी कुलविंदर सिंह को पेश करने की बात कही गई है।