फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जिला अस्पताल एवं आठ सीएचसी में खुले मेंटल क्लीनिक

जिला अस्पताल एवं आठ सीएचसी में खुले मेंटल क्लीनिक

Sun, 20 May 2018 05:56 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल एवं आठ सीएचसी में खुले मेंटल क्लीनिक

विज्ञापन
जिला अस्पताल एवं आठ सीएचसी में खुले मेंटल क्लीनिक

राष्ट्रीय मेंटल कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल और आठ सीएचसी चयनित
सीएचसी पर मानसिक रोग संबंधी डॉक्टर के बैठने के दिन निर्धारित
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय मानसिक रोग कार्यक्रम के तहत जिले में ही मानसिक रोगियों को इलाज की सुविधा मिलेगी। मानसिक रोग के डॉक्टर जिला अस्पताल सहित सीएचसी पर जाकर मरीज को देखेंगे। इसके लिए जिले की आठ सीएचसी पर मानसिक रोग क्लीनिक खोल दिए गए हैं। चयनित सीएचसी पर किस दिन डॉक्टर मिलेंगे इसके लिए दिनों का भी निर्धारण हो गया है।

एनसीडी कार्यक्रम एवं नेशनल मेंटल हेल्थ प्रोग्राम के नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ.रवींद्र शर्मा ने बताया कि जिले में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ.अखिलेश शुक्ला एवं काउंसलर स्वाती यादव की तैनाती हुई, जिससे मानसिक रोगियों को अब जिले पर ही इलाज मिल सकेगा। जबकि अभी तक इन रोगियों को लखनऊ या फिर बरेली तक दौड़ना पड़ता था। उन्होंने बताया इसके लिए जिला अस्पताल सहित आठ सीएचसी पर मानसिक क्लीनिक खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन


बाक्स
सीएचसी निर्धारित दिन
बेहजम माह का पहला मंगलवार
बांकेगंज माह का पहला बृहस्पतिवार
फरधा माह का द्वितीय मंगलवार
मोहम्मदी माह का द्वितीय बृहस्पतिवार
नकहा माह का तृतीय मंगलवार
पलिया माह का तृतीय बृहस्पतिवार
निघासन माह का चौथा मंगलवार
पसगवां माह का चौथा बृहस्पतिवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed