{"_id":"59b535d94f1c1bf77f8b58c6","slug":"131505048025-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के घर उतर गया मिड-डे-मील का राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका के घर उतर गया मिड-डे-मील का राशन
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका के घर उतर गया मिड-डे-मील का राशन
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
पलियाकलां
मुंजहा गांव के प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका पर कोटेदार के यहां से मिड-डे मील का राशन उठाकर उसको अपने घर में रखने की शिकायत एक ग्रामीण ने एसडीएम से की, जिसके बाद एसडीएम के आदेश पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक ने मामले की जांच की।
मुंजहा गांव में फुलवरिया प्राथमिक स्कूल में मिड-डे मील का राशन बंटता है। आरोप है कि गांव के कोटेदार के यहां से रविवार सुबह राशन फुलवरिया स्कूल के लिए ठेलिया पर लादा गया, जिसमें डेढ़ क्विंटल गेहूं व डेढ़ क्विंटल चावल था। ठेलिया चालक राशन लेकर शिक्षिका के घर पलिया के मोहल्ला माहीगिरान पहुंच गया। एक ग्रामीण ने राशन स्कूल की शिक्षक के घर उतरने की शिकायत एसडीएम से कर दी। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक आनंद कुमार को मौके पर भेजा, लेकिन भनक लगने पर उस राशन को वापस फुलवरिया स्कूल भेज दिया गया। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक फुलवरिया स्कूल पहुंच गए। काफी देर इंतजार के बाद स्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्यापक भी पहुंच गई और पूर्ति निरीक्षक को ताला खोलकर राशन दिखाया। यहां पर उन्होंने इंचार्ज प्रधानाध्यापक के बयान भी दर्ज किए, जबकि ठेलिया चालक के भी बयान पूर्ति निरीक्षक ने लिए। साथ ही स्कूल आने की जगह राशन पलिया कैसे पहुंच गया? इसका जवाब भी उन्होंने मांगा। जिस पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक और ठेलिया चालक ने बताया कि मुंजहा से फुलवरिया आने वाली पुलिया टूटी है। इस वजह से पलिया से होकर ले जा रहे थे और पैसा लेने के लिए शिक्षिका के घर गए थे। इस दौरान बीआरसी से भी शिक्षक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी हासिल की। पूर्ति निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी।