फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   यूडीसीए और दून पब्लिक स्कूल अनिश्चित काल के लिए बंद

यूडीसीए और दून पब्लिक स्कूल अनिश्चित काल के लिए बंद

Sat, 28 Oct 2017 11:02 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
यूडीसीए और दून पब्लिक स्कूल अनिश्चित काल के लिए बंद
लखीमपुर खीरी/ मोहम्मदी।
विज्ञापन

कस्बे के सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल यूडीसीए और दून पब्लिक स्कूल में अराजक तत्वों ने जमकर हंगामा काटा, जिसके विरोध में स्कूल प्रबंधक ने अपने विद्यालय अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिए हैं। इन अराजक तत्वों के सामने पुलिस भी बेबस नजर आ रही है।
गोला रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल में शनिवार करीब 11 बजे कुछ अराजक तत्वों ने जमकर तोड़फोड़ की। स्कूल परिसर में रखे गमले तोड़ डाले। गाली गलौज किया, जिससे स्कूल के हॉस्टल में रह रहे बच्चे भी डर गए। स्कूल की वार्डन सुरिंदर कौर ने बताया कि कुछ बच्चों में स्कूल की कक्षा में सीट को लेकर विवाद हुआ जो बच्चों के अभिभावकों और कई गुटों में बदल गया। हालत यह हो गई कि यूपी 100 को सूचना दी गई, लेकिन मौका पाकर अराजक तत्व भाग गए।
विज्ञापन

उधर दूसरी घटना यूडीसीए स्कूल के शिक्षकों के साथ हुई। हुआ यूं कि यूडीसीए स्कूल के शिक्षक लक्ष्मीकांत कुशवाहा शुक्रवार रात करीब 9 बजे अपने कुछ साथी शिक्षकों के साथ जन्मदिन मनाने मोहम्मदी-शाहजहांपुर रोड पर स्थित प्रेम भोजनालय में खाना खाने पहुंचे। वहां कुछ लोग पहले से ही खाना खा रहे थे, तभी कुछ बात को लेकर आपस में बातचीत बढ़ गई देखते-देखते ही यहां जमकर तोड़फोड़ हुई। शिक्षकों ने यूपी 100 पर सूचना दी जिससे पुलिस के लोग दोनों पक्षों को कोतवाली ले आए वहां भी यह लोग हंगामा काटते रहे और पुलिस असहाय नजर आई। यह जानकारी जब भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता के संज्ञान में आई तो उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर थाने से घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहरहाल इस घटना से क्षुब्ध यूडीसीए के प्रबंधक सनी गुप्ता का कहना है कि अराजक तत्वों के व्यवहार के चलते स्कूल अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने घटना की जानकारी एसपी खीरी समेत प्रदेश के आला अधिकारियों को ऑनलाइन भेजी है। उधर दून स्कूल और टीपीआरएस ने भी अपना विद्यालय अनिश्चित काल के लिए बंद कर करने की घोषणा की है।

उधर प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह का कहना है कि वह न्यायिक कार्य से हाईकोर्ट लखनऊ गए थे। मामला उनके संज्ञान में आया है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed