फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दुधवा बफर जोन की वन भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास

दुधवा बफर जोन की वन भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास

Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दुधवा बफर जोन की वन भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास
05एलकेएच 504
विज्ञापन

दुधवा बफर जोन की वन भूमि पर अवैध कब्जा
पीलीभीत जिले के सैकड़ों ग्रामीणों ने बोला धावा
पहले भी ग्रामीण कर चुके भूमि पर कब्जे की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज।
पीलीभीत से सटे दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन की वन भूमि पर पीलीभीत जिले के करीब 800 ग्रामीणों ने शनिवार को कब्जा कर लिया। इसको लेकर वन कर्मियों और ग्रामीणों के बीच जमकर विवाद हुआ। इन ग्रामीणों ने पहले भी इस वन भूमि पर कब्जे का प्रयास किया था, लेकिन इन्हें खदेड़ दिया गया था। इस बार कब्जा करने वाले ग्रामीणों की संख्या सैकड़ों में है, जिसे वनकर्मी रोक नहीं सके। जमीन की जुताई आदि करने के बाद ग्रामीण खुद ही लौट गए।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन की भीरा रेंज अंतर्गत महराजनगर बीट में वन विभाग की करीब 130 हेक्टेयर भूमि है। जिसका गाटा संख्या 151 और 152 है। शनिवार को जंगल से सटे पीलीभीत जिले की पूरनपुर तहसील के गांव ढक्का, फिरकिया और बिनौरा के करीब 700 से 800 ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर इस वनभूमि पर आ धमके और वन भूमि को जोतना शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। भूमि को जोतकर ग्रामीण शाम को लौट गए।
विज्ञापन

इससे पहले भी यह ग्रामीण इसी वन भूमि पर कब्जे का प्रयास कर चुके हैं। विवाद को देखते हुए पीलीभीत के वन विभाग और राजस्व विभाग ने इस भूमि की पैमाइश की थी, चूंकि भूमि पीलीभीत की है और वन रेंज लखीमपुर खीरी में लगता है, फिर भी दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के वन कर्मियों को इसमें शामिल नहीं किया गया। इससे भूमि विवाद जस का तस बना हुआ है। कब्जा करने वाले ग्रामीणों की जमीन शारदा नदी में कट चुकी है। इसलिए वह इस भूमि को अपना बताकर उसपर खेती करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि अभी मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो अवैध कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। पीलीभीत प्रशासन को भी इस मामले में कार्रवाई के लिए कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed