{"_id":"662eba0010c04476870faff4","slug":"100-villages-lost-electricity-for-24-hours-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-118872-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 24 घंटे से 100 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 24 घंटे से 100 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
उचौलिया। क्षेत्र में शनिवार शाम से गई बिजली रविवार को 24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण काफी परेशान हैं।
जेबीगंज उपकेंद्र के सोनौवा, बरखेरा फीडर के 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल है। भीषण गर्मी में करीब 24 घंटे से उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ मोहम्मदी शुभम मौर्य ने बताया कि उचौलिया फीडर की ट्रॉली खराब हो गई है, जिसके कारण बिजली आपूर्ति ठप हुई है। इसके अलावा रात में आई आंधी से अन्य फीडर के कई खंभे टूट गए हैं। जिससे बिजली ठप है। हवा कम होने पर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
-- -- -- -- -
एक माह से दिन में बंद रहती है बिजली आपूर्ति
अप्रैल माह की शुरुआत से जेबीगंज उपकेंद्र से जुड़े उचौलिया, सोनौवा, बरखेरा फीडर के गांवों की बिजली आपूर्ति दिन में बंद रखी जाती है। उपभोक्ताओं ने बताया कि रात के समय ही बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। दिन भर बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ती है।