फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Warned not to eat fish floating in Ganges

Kushinagar News: गंडक में बहकर आईं मछलियाें को न खाने की दी चेतावनी

Thu, 03 Sep 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 03 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Warned not to eat fish floating in Ganges
पडरौना। नेपाल में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बाद गंडक नदी में बहकर आने वाली मछलियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क किया है। सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने जिले के लोगों से ऐसी मछलियां ना ही खरीदने और नहीं खाने की अपील की है। मछली विक्रेताओं, व्यापारियों, होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भी संदिग्ध जलस्रोतों से आने वाली मछलियों की खरीद-बिक्री और इस्तेमाल से बचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि नदी, तालाब और दूसरे जलस्रोतों का पानी सीवेज, नालियों के पानी, कूड़ा-कचरा, मृत पशु-पक्षियों, कृषि अपशिष्ट और रसायनों से दूषित हो सकता है। ऐसे पानी में रहने वाली या बाढ़ के साथ बहकर आने वाली मछलियों में सूक्ष्मजीव और दूसरे प्रदूषक पहुंच सकते हैं। बिना जांच ऐसी मछलियों का सेवन जनस्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है। विभाग ने लोगों से खुले में या बिना स्रोत की जानकारी के बिक रही मछली नहीं खरीदने को कहा है। जिस मछली के पकड़ने का स्थान या आपूर्ति का स्रोत स्पष्ट न हो, उसका सेवन नहीं करने की सलाह दी गई है। बाढ़ के पानी में मृत, कमजोर, असामान्य या संदिग्ध हालत में मिली मछली किसी भी हाल में न खाने की सलाह दी है। कच्ची मछली को दूसरे खाद्य पदार्थों से अलग रखने और उसके संपर्क में आने वाले बर्तन व सतहों को अच्छी तरह साफ करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed