{"_id":"6a9889ca1e1532654e066d5a","slug":"facilities-broken-in-new-phc-patients-are-upset-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-167117-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: न्यू पीएचसी में सुविधाओं का टोटा, मरीज हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: न्यू पीएचसी में सुविधाओं का टोटा, मरीज हो रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छितौनी। कस्बे कीं न्यू पीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी हो गई है। यहां एक वर्ष से किसी डॉक्टर को स्थाई रूप से तैनात नहीं किया गया है। मरीजों को इलाज के लिए जरूरी संसाधन भी उपलब्ध नहीं है,ऐसे में अस्पताल के फर्श पर ही बैठकर ओपीडी में दिखाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करने के लिए मरीज मजबूर हैं।
न्यू पीएचसी छितौनी पर नरकहवा, बेलवनिया, दरगौली सहित कई गावों की करीब 50 हजार लोगों को इलाज करने की जिम्मेदारी है। शुरू में तीन से चार डॉक्टर तैनात रहते थे लेकिन मौजूदा समय में कोई स्थायी डाॅक्टर तैनात नहीं है। अस्पताल एक डाॅक्टर के सहारे चल रहा है। वह भी सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही आते हैं। बुधवार को भैंसहिया निवासी 60 वर्षीय जोगीसा देवी इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंची। बेड नहीं होने के चलते फर्श पर ही लेट गई थीं । नरकहवा निवासी 40 वर्षीय निशा देवी ने बताया कि डॉक्टर के अभाव में फार्मासिस्ट ने इलाज किया है।
इस संबंध में सीएचसी प्रभारी पीएन गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में मरीजों के बैठने के लिए कुर्सियां उपलब्ध हैं। बिना बताए डाॅक्टर के गैरहाजिर रहने की सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद