फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR registered against six vehicle owners and drivers

Kushinagar News: छह वाहन स्वामियों व चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 03 Sep 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against six vehicle owners and drivers
कुशीनगर। शुल्क चोरी कर बालू, मोरंग, सिल्ट आदि के आवागमन पर रोक लगाने के लिए गठित संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। चेकपोस्टों पर अवैध खनन से जुड़े 352 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें 254 वाहनों का चालान और 92 वाहनों को सीज कर 6 वाहन स्वामियों के खिलाफ थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

तरया सुजान थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित सलेमगढ़ के समीप मोरंग लदे ट्रक से तत्कालीन चौकी इंचार्ज बहादुरपुर शशांक राय व सिपाही बृजेंद्र मणि त्रिपाठी को कुचलने की कोशिश की गई। चौकी इंचार्ज को हल्की चोटें आई जबकि सिपाही बृजेंद्र मणि गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान एक पैर काटना पड़ा। इसके बाद डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी केशव कुमार नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद संयुक्त टीम गठित कर सात एंट्री प्वाइंट पर बिहार से कुशीनगर के रास्ते यूपी में अंतरराज्यीय परिवहन पास (आईएसटीपी) व अन्य शुल्क की चोरी कर मोरंग व बालू लदे ट्रकों की जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed