फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   vinay jaiswal win in padarauna

Kushinagar News: शुरू से ही बढ़त पर रहे भाजपा उम्मीदवार

Sun, 14 May 2023 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 14 May 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
vinay jaiswal win in padarauna
पडरौना नगर के नगर अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित होने पर विनय जायसवाल को प्रमाण पत्र देते सांसद विजय क
प्रथम चरण में बढ़त मिली तो कभी पीछे नहीं हुए भाजपा उम्मीवार विनय
विज्ञापन

फोटो है।
प्रथम चरण से अंतिम चरण तक हर बार की मतगणना में बढ़ता गया विनय का वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में चल रहे नगर पालिका परिषद के वोटों की गणना हल्की झड़प के बीच शाम करीब पांच बजे समाप्त हुई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे शुरू मतगणना के प्रथम चरण का परिणाम सुबह करीब 11:15 बजे घोषित हुआ। इस प्रथम चरण में ही भाजपा उम्मीदवार को बढ़त मिली, तो कभी पीछे नहीं हुए। वह अंतिम चरण तक बढ़त बनाए रखते हुए लगातार दूसरी बार नगर के प्रथम नागरिक बने।
शनिवार की सुबह 11:15 बजे नगर पालिका परिषद पडरौना की मतगणना के प्रथम चरण का परिणाम घोषित किया गया है। इसमें भाजपा उम्मीदवार विनय जायसवाल को 5408 मत मिले। सपा उम्मीदवार हैदर अली राइनी को 4851 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि निर्दल प्रत्याशी सदाशिव मणि त्रिपाठी को 2879 वोट मिले। इस तरह भाजपा उम्मीदवार ने मतगणना के पहले चरण में ही 557 वोटों की बढ़त बना ली।
विज्ञापन

उन्होंने दूसरे चरण में भी बढ़त बनाए राते हुए दोपहर 2:20 बजे से घोषित हुए दूसरे चरण के मतगणना में 11106 वोट हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 1819 वोट से बढ़त मिली। इस चरण में सपा उम्मीदवार को 9287 और निर्दल उम्मीदवार सदाशिव मणि त्रिपाठी को 5144 मत मिले थे। शाम करीब तीन बजे तीसरे चरण की मतगणना रिपोर्ट आने पर भाजपा उम्मीदवार को 16801 मत मिले। इस चक्र में सपा उम्मीदवार को 3639 से पीछे ढ़केल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे चक्र में सपा उम्मीदवार को 13162 और निर्दल उम्मीदवार को 7516 वोट मिले। करीब चार बजे चौथे चरण का मतगणना परिणाम घोषित हुआ। इसमें भाजपा उम्मीदवार ने सपा उम्मीदवार से 3877 वोट से बढ़त बनाते हुए 20097 वोट बटोरे। चौथे चक्र में सपा उम्मीदवार को 16220 और निर्दल उम्मीदवार को 9051 वोट मिले थे। शाम 4:30 बजे घोषित हुई अंतिम चरण के मतगणना में भाजपा उम्मीदवार ने 21072 और सपा उम्मीदवार को 16788 मिला, जबकि निर्दल प्रत्याशी को 9587 वोट मिले। इस तरह अंतिम चरण में भी भाजपा उम्मीदवार ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 4284 मतों की बढ़त बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed