{"_id":"6a91f3e929161491d7019cd7","slug":"gorakhpur-news-kushinagar-news-c-7-gkp1062-1432882-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कचहरी की 31 साल पुरानी 38 दुकानें अभी नहीं टूटेंगीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कचहरी की 31 साल पुरानी 38 दुकानें अभी नहीं टूटेंगीं
Sat, 29 Aug 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कचहरी बस स्टैंड के पास नगर निगम की दुकानों में करीब 31 वर्षों से कारोबार कर रहे 38 दुकानदारों को फिलहाल राहत मिल गई है। सीएम ग्रिड फेज-दो के तहत स्मार्ट सड़क निर्माण के लिए इन दुकानों को नहीं तोड़ा जाएगा। सड़क का निर्माण उपलब्ध चौड़ाई (आरओडब्ल्यू) के आधार पर ही किया जाएगा। दुकानों की तरफ बने नाले को सुदृढ़ किया जाएगा जबकि सड़क की दूसरी पटरी पर भी नाला बनाया जाएगा।
करीब 27 करोड़ रुपये से शास्त्री चौक से छात्रसंघ चौराहा से अंबेडकर चौक होते हुए, प्रधान डाकघर तिराहा, हरिओमनगर और हरिओमनगर तिराहा से टाउन हाॅल होते हुए कचहरी चौराहा तक स्मार्ट सड़क बनाई जा रही है। नगर निगम अब तक करीब 17 प्रतिशत भौतिक निर्माण पूरा कर चुका है। नगर आयुक्त अजय जैन ने निर्माण विभाग के अधिकारियों और चयनित फर्म के साथ मार्ग का निरीक्षण कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। स्मार्ट सड़क की राह में आने वाली अन्य बाधाओं को भी हटाया या शिफ्ट किया जाएगा।
छात्रसंघ चौक से अंबेडकर चौक के बीच सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज की दीवार शिफ्ट होगी। प्रधान डाकघर तिराहे से अंबेडकर चौक मार्ग पर चटोरी गली के पास आरआरआर सेंटर हटाया जाएगा। साथ ही उसके साथ बने शेल्टर को बड़ा किया जाएगा। इंदिरा बाल विहार से हरिओमनगर तिराहे की ओर नजूल भूमि की दीवार और वहां किए जा रहे निर्माण की दीवार भी शिफ्ट कराई जाएगी। जलकल विभाग को मार्गों पर जलापूर्ति की लाइनों को जल्द सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं।