फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Number of trips for the Katihar-Amritsar Weekly Special train increased; it will run via Gorakhpur.

Kushinagar News: कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक विशेष ट्रेन के 12 फेरे बढ़े, गोरखपुर से होकर चलेगी

Sat, 29 Aug 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 29 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Number of trips for the Katihar-Amritsar Weekly Special train increased; it will run via Gorakhpur.
गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 05736/05735 कटिहार-अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। अब इस ट्रेन के 12 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। ट्रेन गोरखपुर से होकर चलेगी। 05736 कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक विशेष ट्रेन दो सितंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को कटिहार से रात नौ बजे रवाना होगी। यह पूर्णिया, अररिया कोर्ट, फारबिसगंज, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से ट्रेन सुबह 11:10 बजे रवाना होकर बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, जालंधर सिटी और ब्यास होते हुए अमृतसर सुबह 9:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05735 अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक विशेष ट्रेन 11 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से दोपहर 1:25 बजे चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर अगले दिन सुबह 8:30 बजे पहुंचेगी और कप्तानगंज, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा क्षेत्र के स्टेशनों से होते हुए रात 11:45 बजे कटिहार पहुंचेगी।
विज्ञापन

ट्रेन में कुल 15 डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed