फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two groups of students clash, leading to stampede

Kushinagar News: छात्रों के दो गुटों में मारपीट, मची भगदड़

Thu, 26 Feb 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Two groups of students clash, leading to stampede
दुदही आदर्श एंग्लो इटंर कालेज के बाहर मारपीट करते छात्र।स्रोत-सोशल मीडिया
गोड़रिया। आदर्श इंटर कॉलेज दुदही में बुधवार को दूसरी पाली की इंटरमीडिएट परीक्षा देकर बाहर निकलने के बाद गांधी चौक दुदही के पास छात्राें के दो गुटों में मारपीट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परीक्षा समाप्त होने के बाद किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों के युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और बेल्ट से हमला किया। सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी और हंगामा मचा रहा। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन अधिकांश लोग तमाशबीन बने रहे। मारपीट के दौरान यातायात भी कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो तेजी से शेयर किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed