फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   trust land enquired

Kushinagar News: सीएम के आदेश पर ट्रस्ट की जमीन की जांच शुरू

Fri, 21 Jul 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 21 Jul 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
trust land enquired
पिपरा वर सिवान में भगवान गौरी शंकर महाराज ट्रस्ट की भूखंड जमीन की जांच करते एसडीएम महात्मा सिंह
हिंदू युवा वाहिनी के नेताओं ने मुख्यमंत्री से की थी शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। थाना क्षेत्र के पिपराबर सिवान स्थित ट्रस्ट की जमीन पर हुए कब्जे की जांच शुरू हो गई है। इस संबंध में हिंयुवा के नेताओं ने गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर शिकायत की थी। इसको गंभीरता से लेते हुए सीएम ने जांच के आदेश दिया था।
पडरौना तहसील के पिपराबर सिवान के टोला बुधिया छापर में रामकोला के प्रतिष्ठित परिवार ने करीब 17 एकड़ जमीन भगवान गौरी शंकरजी महाराज ट्रस्ट के नाम कर रखा था। इस जमीन पर एक वर्ग विशेष से जुड़े लोगों ने कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत हियुवा के पूर्व जिला प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु, जिला अध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना, संयोजक चंद्र प्रकाश यादव उर्फ चमन ने गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से मिलकर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। इसको गंभीरता से लेते हुए सीएम ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके अनुपालन में बृहस्पतिवार को पडरौना एसडीएम महात्मा सिंह और नायब तहसीलदार विशाल दत्त ने ट्रस्ट की जमीन की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राम त्रिपाठी, लेखपाल योगेंद्र गुप्ता, बसबहादुर यादव, बलराम कुशवाहा, राम अवध प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, नीरज दुबे, संदीप सिंह, शीतल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed