{"_id":"5803b6c74f1c1b6c6128f9ad","slug":"train-blowed-buffalow","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से टकराया भैंसा, संचालन रुका रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से टकराया भैंसा, संचालन रुका रहा
kushinagar
Updated Sun, 16 Oct 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर/खड्डा। वाल्मीकि टाइगर प्रोजेक्ट के अंतर्गत पनियहवा और वाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन के बीच रविवार की दोपहर एक भैंसा सवारी गाड़ी से टकरा गया। यह ट्रेन गोरखपुर से नकटियागंज जा रही थी। बाद में भैंसे का शव हटाया गया, तब जाकर करीब एक घंटे बाद ट्रेन आगे बढ़ी। इस बीच सवारी गाड़ी समेत सत्याग्रह और बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन भी करीब आधे घंटा तक बंद रहा, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं।
गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर उत्तर प्रदेश के पनियहवा और बिहार के वाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन के बीच दिन के लगभग डेढ़ बजे जैसे ही पैसेंजर ट्रेन 55072 पहुंची, टाइगर रिजर्व का एक भैंसा टकराकर इंजन में फंस गया। इससे ट्रेन डीरेल होते-होते बची। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक खाली कराया गया, उसके बाद पैसेंजर ट्रेन आगे बढ़ सकी। इस वजह से गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर करीब दो घंटे तक ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। इसके कारण सत्याग्रह एक्सप्रेस अप और डाउन तथा बांद्रा एक्सप्रेस लगभग दो घंटे तक पनियहवा, वाल्मीकिनगर रोड और बगहां स्टेशन पर रुकी रहीं। ट्रेनों के रोके रहने से उनमें बैठे यात्री परेशान रहे। दूसरी ओर विभिन्न स्टेशनों के प्लेटफार्म पर भी यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक खड्डा आरबी लाल का कहना था कि पनियहवा-वाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन के बीच भैंसे के सवारी गाड़ी से टकरा जाने के कारण दो घंटे तक ट्रेनों का आवागमन बंद रहा। ट्रैक खाली होने के बाद आवागमन बहाल हो सका।